जरा हटके

वैज्ञानिकों ने बताया कब होगी एलियंस और इंसानों की मुलाकात

Ritisha Jaiswal
12 Dec 2021 1:06 PM GMT
वैज्ञानिकों ने बताया कब होगी एलियंस और इंसानों की  मुलाकात
x
वैज्ञानिक शोध के जरिए पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ब्रह्मांड में इंसान के अलावा कोई और जीव हैं?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वैज्ञानिक शोध के जरिए पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ब्रह्मांड में इंसान के अलावा कोई और जीव हैं? वैज्ञानिक इन सवालों के जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर भी जीवन है। वैज्ञानिकों का मानना है कि दो दशक से कम समय में मंग्रह पर इंसान पहुंच जाएगा। इस सदी में ही इंसान बृहस्पति या शनि के कम से कम एक उपग्रह पर पहुंच जाएगा। NASA के एक रिसर्च में यह अनुमान जताया गया है।

इस रिसर्च में संभावना जताई गई है कि इसान 350 सालों में यानी सन् 2383 के आसपास इंसान सौरमंडल के बाहर मौजूद किसी दूसरे जीव यानी एलियन से संपर्क कर सकता है। नासा ने इस स्टडी के बारे में इसी साल बताया था। नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के पृथ्वी विज्ञान सेक्शन में वैज्ञानिक और ग्रुप के नेता जोनाथन एच जियांग और उनकी टीम ने यह स्टडी की थी।
किसी दूसरे ग्रह पर रहना एक साइंस फिक्शन फिल्म जैसा प्रतीत होता है। इस स्टडी में कहा गया है कि इंसान 2038 तक मंगल ग्रह पर पहुंच जाएगा। अगर कोई कठिनाई या समस्या नहीं आई, तो 2086 तक शनि ग्रह पर इंसान कदम रख सकता है। इसके अलावा में इसमें यह भी खुलासा किया है कि 2254 तक सौरमंडल से हटकर निकटतम प्लेनेटरी सिस्टम प्रॉक्सिमा सेंटॉरी तक पहुंचने में इंसान को कामयाबी मिल सकती है।
रिसर्चर का मानना है कि इंसान एलियन से 2383 तक मिल सकता है। नासा के वैज्ञानिक अतंरिक्ष के रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। वह आए दिन कोई ना कोई नया खुलासा करते हैं। नासा ने हाल के दिनों में अंतरिक्ष के कई रहस्यों से लगभग पर्दा उठा दिया है। अतंरिक्ष के रहस्यों को जानने के लिए नासा अभी कई मिशन की तैयारी कर रहा है।




Next Story