जरा हटके

सरदार जी ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बर्फ से जमी झील पर किया जबरदस्त भांगड़ा

Gulabi
6 March 2021 5:51 PM IST
सरदार जी ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बर्फ से जमी झील पर किया जबरदस्त भांगड़ा
x
आज के समय में कई चीजें इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो जाती है

आज के समय में कई चीजें इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो जाती है। अब इस समय एक सरदार जी का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में सरदार का डांस इतना मजेदार है कि इसे देखने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगे। जी दरअसल इस वीडियो में जो सरदार नजर आ रहे हैं वह गुरदीप पंधेर हैं। उन्होंने यह वीडियो कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बनाया है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है और उन्होंने बर्फ से जमी झील पर जोरदार भांगड़ा कर जश्न मनाया। केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने डांस का वीडियो बनाकर ट्विटर पर भी शेयर किया, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। जी दरअसल गुरदीप पंढेर एक म्‍यूजिक आर्टिस्‍ट हैं। आप देख सकते हैं उन्‍होंने ट्विटर पर भांगड़ा करता अपना वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्‍होंने बताया कि एक दिन पहले ही उन्‍हें कोरोना का टीका लगा था। यह वीडियो उन्होंने कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शेयर किया है। इस वीडियो में गुरदीप पंढेर ने कड़ाके की ठंड से जम चुकी झील पर जोरदार भांगड़ा कर अपनी ख़ुशी जाहिर की है।


वैसे सरदार जी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने लिखा है, 'खुशी इस क्षण के लिए धन्यवाद!' वहीं एक अन्‍य शख्‍स ने लिखा है, 'आप मेरे पसंदीदा इंसान हैं।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि गुरदीप एक मशहूर डांसर हैं जिन्हें ट्विटर पर करीब 90 हजार लोग फॉलो करते हैं। उनका वीडियो 55-सेकंड का है जो इस समय चर्चाओं में छाया हुआ है।
Next Story