
x
डॉली की चुस्की
डॉली चायवाला का दुबई से वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें रूसी लड़कियां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लाइन में खड़ी हैं। लोग कमेंट कर रहे हैं - तू ही असली जिंदगी जी रहा है! चाय बेचते-बेचते कब किसकी किस्मत पलट जाए, कोई नहीं जानता। नागपुर के डॉली चाय वाले की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। एक समय वह पतला-दुबला लड़का, अनोखी हेयरस्टाइल और सनग्लासेस पहनकर नागपुर की फुटपाथ पर चाय बनाता था। आज वही लड़का दुनियाभर में मशहूर हो चुका है। कभी वह बिल गेट्स को चाय पिलाते दिखते हैं, तो कभी दुबई में अपना चाय स्टॉल खोलते हैं।
अब लोग सिर्फ चाय पीने नहीं आते, बल्कि उनसे ब्रांड डील्स करने पहुंचते हैं। हाल ही में डॉली चाय वाले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह किसी स्टार की तरह नजर आ रहे हैं और लड़कियां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लाइन में खड़ी हैं।
डॉली चाय वाला यानी सुनील पाटिल अब भारत में कम और विदेशों में ज्यादा नजर आते हैं। उनके रोज़-रोज़ के अनोखे वीडियोज़ सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं। हाल ही में एक वीडियो दुबई से सामने आया है, जहां उनके चारों ओर विदेशी लड़कियों की भीड़ नजर आ रही है। वीडियो में डॉली किसी सेलिब्रिटी की तरह चमकते दिखते हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि ये लड़कियां रूस की हैं और डॉली की फैन हैं।
हर कोई उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहता है। डॉली का ऐसा जलवा देखकर शायद कई डिग्रीधारी अपनी डिग्रियों पर सवाल उठाने लगे होंगे। कई लोग सालों की मेहनत के बाद भी वो फेम नहीं पा पाते, जो डॉली चाय वाले ने अपने अनोखे चाय बनाने के अंदाज़ से हासिल कर लिया है।
Tagsडॉली चायवालाफैनरूसी लड़कियांdolly chaiwalafanजनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





