जरा हटके

बिना कपड़ों के शख्स ने हाइवे पर की रोलर ब्लेडिंग, इस युग में बस यही देखना बाकी था!

Triveni
21 Dec 2020 10:28 AM GMT
बिना कपड़ों के शख्स ने हाइवे पर की रोलर ब्लेडिंग, इस युग में बस यही देखना बाकी था!
x
क्या क्या ही देख लिया साल 2020 में। कोरोना, लॉकडाउन, पूरी दुनिया बंद देख ली और ना जाने क्या-क्या देखना है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| क्या क्या ही देख लिया साल 2020 में। कोरोना, लॉकडाउन, पूरी दुनिया बंद देख ली और ना जाने क्या-क्या देखना है। खैर, अमेरिका से एक और मामला सामने आया है। यहां एक बंदे ने ऐसा काम कर दिया कि क्या ही बोलें अब। बंदे ने बिना कपड़ों के हाइवे पर कर डाली रोलर ब्लेडिंग… उसका फोटो-वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पांडा का मास्क पहना
हमारे सहयोगी इंडिया टाइम्स के मुताबिक, इस शख्स का नाम पता तो नहीं चल पाया है। पर फोटो में ये जरूर देखा जा सकता है कि उसने बिलकुल कपड़े नहीं पहन रखे। उसने सिर्फ अपना चेहरा छुपाने के लिए पांडा का एक मास्क पहना रखा है। इस शख्स को 670 highway पर स्पॉट किया गया।

हाथ में ले रखी थी सेल्फी स्टिक
Dijon उस शख्स का नाम है जिसने इस शख्स का वीडियो रिकॉर्ड किया है। उन्होंने अपनी कार से ये वीडियो रिकॉर्ड किया है। उन्होंने बताया कि इस शख्स के हाथ में सेल्फी स्टिक थी। वो हाइवे पर बिना कपड़ों के ही ये कारनामा कर रहा था। हालांकि बता दें कि जहां पर ये शख्स रोलर ब्लेडिंग कर रहा था वहां ये करना गैरकानूनी है, इसको लेकर बोर्ड भी लगे हुए हैं।


Next Story