
x
कोहली के कहने पर रोहित शर्मा ने लिया रिव्यू
Viral Video: इंडियन टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर बुधवार को खेले गए पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया. इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी का न्योता दिया और फिर टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए. इस लक्ष्य को इंडियन टीम ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का धाकड़ पारियों की बदौलत जीत लिया. मैच में रोहित शर्मा ने 40 और सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाए. मैच के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली से जुड़ा एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, मैच में विराट कोहली के कहने पर रोहित शर्मा ने अंपायर से रिव्यू की मांग की थी लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं आया.
रोहित शर्मा और विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी चल रही है और रवि बिश्नोई गेंदबाजी कर रहे थे. तभी उनकी गेंद पर रोस्टन चेज गच्चा खा गए और भारतीय खिलाड़ियों ने अपील कर दी. अंपायर ने जब आउट नहीं दिया तब खिलाड़ियों ने रोहित से डीआरएस लेने की अपील की. लेकिन रोहित उनका बात नहीं मान रहे थे. तभी वहां विराट कोहली ये कहते हुए आए कि 'दो आवाजें आई हैं. मैं बोल रहा हूं रिव्यू ले.' रोहित ने फौरन कोहली की बात मान ली और रिव्यू ले लिया. लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं आया.
— Maqbool (@im_maqbool) February 16, 2022
विराट कोहली जब रोहित शर्मा से रिव्यू लेने की अपील कह रहे थे तब वेस्टइंडीज की पारी का 8वां ओवर चल रहा था और रवि बिश्नोई गेंदबाजी कर रहे थे. क्रीज पर पूरन और चेज बैटिंग कर रहे थे. भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाजी हर्षल पटेल और रवि बिश्नोई ने ही की. दोनों ने दो-दो विकेट अपने नाम किया. वेस्टइंडीज से मिले लक्ष्य को भारतीय टीम ने 18.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. इस तरह भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
Next Story





