
x
आगामी मुकाबलों के लिए दोने टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं. तीसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद में जमकर पसीना बहा रही हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा एवं चौथा मुकाबला 24 फरवरी से 28 फरवरी एवं चार मार्च से आठ मार्च के बीच क्रमश: अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम (Sardar Patel Gujarat Stadium) में खेला जाएगा. आगामी मुकाबलों के लिए दोने टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं. तीसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद में जमकर पसीना बहा रही हैं. इस दौरान भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो अपलोड की है. इस वीडियो में वह बैक फ्लिप मारते हुए नजर आ रहे हैं.
इससे पहले वह एक्सरसाइज के दौरान जिम में स्पाइडरमैन बनकर चहलकदमी करते हुए देखे गए थे. पंत के इस वीडियो को टीम इंडिया के उभरते स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है.
बता दें कि ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विकेट के पीछे ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान 'स्पाइडरमैन स्पाइडरमैन, तूने चुराया मेरे दिल का चैन' गाते हुए सुना गया था. पंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुआ था. पंत के इस वीडियो को आईसीसी (ICC) ने भी शेयर किया था.
Next Story





