जरा हटके

रवींद्र जडेजा ने दो विकेट और चार कैच लपकने के बाद अलग अंदाज में मनाया जश्न...जिसे देख फैंस हुए हैरान

Subhi
20 April 2021 8:23 AM IST
रवींद्र जडेजा ने दो विकेट और चार कैच लपकने के बाद अलग अंदाज में मनाया जश्न...जिसे देख फैंस हुए हैरान
x
राजस्थान के साथ हुए इस मैच न्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने अंदाज में दिखे.

राजस्थान के साथ हुए इस मैच न्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने पुराने अंदाज में दिखे. हर समय एक्टिव, प्रत्येक गेंद के हिसाब से फील्डिंग सेट करते, गेंदबाज को टिप्स देते और विरोधी टीम पर नकेल कसते हुए. इस मैच में टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का सबसे बड़ा हाथ रहा.

चेन्नई की इस जीत में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का सबसे बड़ा हाथ रहा. मैच उन्होंने दो विकेट चटकाए और चार कैच भी लपके, उनके इस प्रदर्शन ने मैच का रुख बदल दिया और टीम को लगातार दूसरी जीत मिली. लेकिन जब उन्होंने राजस्थान के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर को आउट किया तो इस मूवमेंट को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैच में चौथा कैच लेने के बाद उन्होंने खास इशारा किया. पहले तो जडेजा ने चार अंगुली दिखाते हुए इशारा किया और फिर कान पर हाथ लगाकर फोन लगाने का इशारा किया. इसके बाद उन्होंने कुछ खास अंदाज में डांस किया. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को कंटेट मिल गया और उन्होंने मीम्स बनाना शुरू कर दिया.



Next Story