जरा हटके
जंगल में मिली दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली, एक आंख नीली और एक पीली, कीमत जानकर चौके लोग
Shubhra Nandy
26 Jan 2021 12:14 PM IST

x
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली लोगों की दिलचस्पी की वजह बनी हुई है. ये बिल्ली इतनी अलग है कि इसे देखने के लिए यहां लोगों की भारी भीड़ जुट रही है.
जनता से रिश्ता वेबडेसक| मध्य प्रदेश के बैतूल में एक दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली लोगों की दिलचस्पी की वजह बनी हुई है. ये बिल्ली इतनी अलग है कि इसे देखने के लिए यहां लोगों की भारी भीड़ जुट रही है. सफेद रंग की इस बिल्ली की एक आंख नीली है और दूसरी पीली. इस सुंदर बिल्ली को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है, क्योंकि आमतौर पर इस प्रजाति की बिल्ली भारत में देखने को नहीं मिलती. इसलिए ये बिल्ली अब पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है.
एमपी में रहने वाले अनुभव सिंह दो महीने पहले किसी काम से सारणी जा रहे थे तो वो जंगल के रास्ते में एक जगह रुके. वहां उन्होंने देखा कि एक पेड़ पर ये बिल्ली बैठी हुई है और नीचे कुत्ते उसका शिकार करने की जुगत में थे. ऐसे में बिल्ली की जान बचाने के लिए उन्होंने पहले कुत्तों को वहां भगाया और उसके बाद इस बिल्ली को लेकर अपने घर आ गए.
घर आने पर जब अनुभव सिंह ने देखा यह बिल्ली अपनी प्रजाति के बाकी जानवरों से एकदम अलग दिख रही है. सफेद रंग की बिल्ली की एक आंख ब्लू कलर की है और दूसरी आंख पीली. इतनी अनोखी और प्यारी बिल्ली को देखकर परिवार के लोगों ने इसे पालने का निर्णय ले लिया. परिवार वालों को हैजी बोलने लगे. अनुभव ने जब इस अनोखी बिल्ली के बारे में जांच-पड़ताल की तो पता चला कि यह बेहद दुर्लभ है और भारत में इसके होने की कोई पुष्टि नहीं है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत डॉलर में आई जिसे भारतीय करेंसी के हिसाब से पांच से सात लाख रुपये है. इस बिल्ली के मिलने से वे अपने आप को लकी समझने लगे हैं. एक जानकारी के मुताबिक इसे खाओ मेनी कैट कहते हैं. जो कि थाईलैंड में पाई जाती है इसका इतिहास 100 वर्ष पूर्व का है. बहुत ही दुर्लभ इस बिल्ली की खासियत है कि यह काफी होशियार होती है. इस बिल्ली की प्रजाति को बढ़ाने के लिए विशेष ब्रीडिंग कराई जा रही है.
Next Story





