जरा हटके

स्टोर के ट्रायल रूम की छत में बैठा था Python, सामने खड़े शख्स को खा जाने को बेताब था अजगर

Gulabi
16 Feb 2022 1:43 PM IST
स्टोर के ट्रायल रूम की छत में बैठा था Python, सामने खड़े शख्स को खा जाने को बेताब था अजगर
x
छत में बैठा था Python
कपड़े की दुकान में आम लोग तो कपड़े की खरीदने जाते हैं. उसके पहले उसका ट्रायल करते हैं और बदन पर फिट और सूट करने के बाद उसे खरीदकर घर लाते हैं. मगर एक स्टोर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक पाइथन (Found a python hiding there) ट्रायल रूम की छत को तोड़कर अंदर घुस आया. वो वहां क्या करने घुसा ये नहीं पता चला मगर अजगर उस स्टोर को छोड़ने के मूड में नहीं था. बल्कि रेस्क्यू करने पहुंची टीम पर ही वो हमला करने लगा.
उस स्टोर का परमानेंट ग्राहक बनने का सपना देखने वाले पायथन (Python) को जब जबरन बाहर निकालने की कोशिश की गई तो वो भड़क उठा. पहले तो जिस बिल में वो जा बैठा था वहां से बाहर निकालना ही बड़ी चुनौती थी. फिर उस शख्स पर ही हमला करने की कोशिश करने लगा, जिसने उसे उसकी आरामगाह से खींचकर बाहर निकाला था.
छत में छेदकर जा बैठा एक अजगर
कपड़ों के बीच से निकलकर वो कब छत के भीतर घुस गया (Python sneaked inside the roof) पता ही नहीं चला. किसी ने कुछ आहट और अंदेशा पाकर वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद रेस्क्यू टीम वहां पहुंची तो ग़जब का मंजर आंखों के सामने आया. छत की फॉल सीलिंग में न जाने कैसे घुसा वो पायथन जिसे तोड़ते ही एक विशाल अजगर आंखओं के सामने आ गया. पायथन इस कदर भड़का हुआ नज़र आ रहा था (Python looked so furious) मानों किसी ने उसकी कच्ची नींद तोड़ दी हो.

सामने खड़े शख्स को खा जाने का बेताब था पायथन
फॉल सीलिंग से आधा लटका अजगर बेहद खतरनाक रुख अपनाए हुए था. वो बार-बार अपना बड़ा का मुंह खोलकर रेस्क्यू टीम के सदस्य को खा जाना चाहता था. किसी तरह उसे ऊपर से नीचे गिराने की कोशिश की गई. लेकिन जब वो नीचे गिरा तो और आक्रामक हो गया (He got more aggressive when he fell down). जब वो बार-बार अपना बड़ा सा मुंह खोलता तो लगता मानों एक साथ कईयों को निगलने के इंतज़ार में है. उसके तेवर से उसके गुस्से को भांपना मुश्किल नहीं था. बड़ी देर की मशक्कत के बाद जाकर पायथन को काबू करने ने कामयाबी हासिल हुई. हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस रेस्क्यू के तरीके पर सवाल उठाए. स्नेक हुक (Snake hook) इस्तेमाल न करने पर शख्स को कई यूज़र्स ने हीरोपंती दिखाने वाला भी कहा जिसकी कोई ज़रूरत नहीं थी अगर वो प्रॉपर हुक्स इस्तेमाल करता.
Next Story