जरा हटके

शख्स को जमीन पर बिठाया और हथौड़ी से कर दिया गंजा, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

Rani Sahu
14 Nov 2021 12:02 AM IST
शख्स को जमीन पर बिठाया और हथौड़ी से कर दिया गंजा, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ
x
सोशल मीडिया की दुनिया एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है

Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है. पर इनमें भी कुछ ही वीडियो यहां अपनी छाप छोड़ पाते हैं. अभी एक ऐसा ही वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो ऐसा कुछ करता नजर आता देखकर हंसी नहीं रुकेगी. मजेदार वीडियो अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है.

वायरल हो रहे चंद सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स अन्य व्यक्ति को गंजा का कर रहा है. मगर उसने जिन चीजों का इस्तेमाल किया आज के युग में अजीब भी हैं और खूब मजेदार भी है. देख सकते हैं कि एक शख्स खुले स्थान पर आराम से बैठा है और दूसरा शख्स हथौड़ी और धारदार कैंची की मदद से उसे गंजा कर रहा है.
शख्स ने उसके सिर पर कैंची रखी और हथौड़ी से उसपर मारने लगा. थोड़ी ही देर में उसके सिर के सारे बाल जड़ से साफ कर दिए. इस दौरान बैकग्राउंड में अन्य लोगों की बुरी तरह हंसी की आवाज साफ सुनी जा सकती है


Next Story