मनोरंजन

प्रमोद प्रेमी का नया गाना 'का करे आरा जालु' हुआ रिलीज, प्रियंका राय ने मचाई तहलका

Rani Sahu
16 Dec 2021 4:15 PM GMT
प्रमोद प्रेमी का नया गाना का करे आरा जालु हुआ रिलीज, प्रियंका राय ने मचाई तहलका
x
भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना रिलीज हुआ है

भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना रिलीज हुआ है। जो फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। एक्टर कम सिंगर प्रमोद प्रेमी इन दिनों एक के बाद एक धमाल मचाए हुए हैं। ऐसे में उनका एक और नया गया जिसका नाम 'का करे आरा जालु' (Ka Kare Aara Jalu) लोगों का दिल जीत रहा है। ये गाना काफी मजेदार है जिसे मस्तमौला अंदाज में गाया गया है। जिसे सुनकर किसी का भी मिजाज बढ़ियां हो जाए। ये गाना रिलीज के साथ ही वायरल होता जा रहा है।

इस गाने के बोल लिखे हैं कृष्णा बेदर्दी ने और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। वहीं गाने को प्रमोद प्रेमी यादव ने अपनी आवाज़ दी है। ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस गाने को अब तक 24 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है। वहीं 1.5 लोगों ने इसके वीडियो पर लाइक बटन प्रेस कर अपना प्यार भी जताया है।


Next Story