जरा हटके

70 साल की बुजुर्ग महिला की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी ने कुंए में लगाई छलांग...और फिर...

Rounak Dey
15 Nov 2020 11:37 AM IST
70 साल की बुजुर्ग महिला की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी ने कुंए में लगाई छलांग...और फिर...
x

file pic 

कुछ पुलिसवालों की वजह से पूरी पुलिस फोर्स बदनाम हो रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| नई दिल्ली। कुछ पुलिसवालों की वजह से पूरी पुलिस फोर्स बदनाम हो रही है। हालांकि आज कुछ पुलिसवाले फर्ज के लिए अपनी जान दाव पर लगाने से नहीं डरते है। आज आपको एक ऐसे ही पुलिस कांस्टेबल के बारे में बताने जा रहे है जो इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए है। 70 साल की बुजुर्ग महिला की जान बचाने के लिए एक पुलिस कांस्टेबल ने बिना सोचे कुएं में छलांग लगा दी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रात के समय में कुछ दिखाई नहीं देता। इसके बावजूद वह महिला को बचाने के लिए अपने जीवन को खतरे में डाल दिया।

100 नंबर पर मिली थी सूचनायह घटना बुधवार की बताई जा रही है। आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट के गुदुर गांव में ऐसा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग रात के 11:50 बजे कांस्टेबल ए शिव कुमार और श्याम रोज की तरह बीट पर थे। तभी उन्हें डायल 100 के जरिए एक बुजुर्ग महिला अपने घर के कुएं में गिरने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लेकिन अंधेरे और कुएं की गहराई के कारण वे कुछ नहीं कर पाए।

कुएं में लगा दी छलांगखबरों के अनुसार यह बुगुर्ज महिला बी सावित्री डूबने वाली थी। मौके पर पहुंचे कांस्टेबल उसको बचाने के लिए जुट गए। उन्हें कोई सीढ़ी या रस्सी नहीं मिली तो शिव कुमार ने बिना अपनी जान की परवाह किए कुएं में छलांग लगा दी। बहादुरी काम करने के बाद उन्होंने कहा कि उस वक्त मेरा एक ही मकसद था कि मैं उन्हें किसी तरह बचा लूं। उनको डूबने से बचाने के लिए अपनी गोद में बैलेंस किया।

जमकर कर रहे है तारीफस्थानीय लोगों और कुमार के सहयोगी श्याम को रस्सी की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने पास के सरकारी अस्पताल से बुर्जुग महिला को देखने के लिए मेडिकल स्टाफ को बुलाया। दोनों कॉन्स्टेबल के प्रयासों की स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों ने सरहाना की है। सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आने के बाद सभी लोग इन कांस्टेबल की जमकर तारीफ कर रहे है। उनको सलूट करते हुए कह रहे है कि सभी को इस प्रकार अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Next Story