जरा हटके

पुलिसकर्मी ने हीरो की तरह मारी एंट्री, चोरी करके भाग रहे चोर को ऐसे पकड़ा, देखें लाइव VIDEO

Gulabi
28 Nov 2020 4:33 PM GMT
पुलिसकर्मी ने हीरो की तरह मारी एंट्री, चोरी करके भाग रहे चोर को ऐसे पकड़ा, देखें लाइव VIDEO
x
यहां एक पुलिसकर्मी ने अकेले ही चोरों को पकड़ लिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खबर है चेन्नई से। यहां एक पुलिसकर्मी ने अकेले ही चोरों को पकड़ लिया। चोर बाइक पर थे। पुलिसकर्मी पीछे थे। जैसे ही उन्हें चोरों पर शक हुआ उन्होंने बाइक दौड़ा दी चोरों के पीछे। फिर क्या था…. वो फिल्मों में होता है ना वो ही सीन हो गया।


नंबर प्लेट नहीं थी बाइक पर
पुलिसकर्मी ने जब इन चोरों का पीछा किया और बाद में इन्हें पकड़ा तो उनके पास 11 मोबाइल फोन्स मिले। जानकारी के मुताबिक, जिस पुलिसकर्मी ने इनको पकड़ा है उनका नाम Antiln Ramesh है। हुआ ये कि जैसे ही रमेश ने उनकी बाइक देखी तो उसपन नंबर प्लेट नहीं थी। वो तभी समझ गए कि कुछ गड़बड़ है। फिर उन्होंने देखा कि पेट्रोल टैंक पर भी प्लास्टिक कवर चढ़ा रखा है।

फिर क्या हुआ?




यूट्यूब पर ये वीडियो Grupo de medios नाम के चैनल ने पोस्ट किया है। इसमें दिखता है कि कैसे वो अकेले ही चोरों से भिड़ जाते हैं। एक चोर तो भाग जाता है। जबकि दूसरा जो बाइक चला रहा होता है उसे वो पीछे से पकड़ लेते हैं। वो बाइक दौड़ाता रहता है लेकिन वो छोड़ते नहीं। आखिरकार वो उसे पकड़ ही लेते हैं। जांच में पता चला कि ये बाइक भी चोरी की थी। ये गैंग लोगों के फोन और सोने की चैन खींचकर बाइक से भाग जाता था। पुलिस कमीश्नर महेश कुमार अग्रवाल ने रमेश के काम की सराहना की है।

पुलिसकर्मी ने हीरो की तरह से एंट्री



Next Story