जरा हटके

महिंद्रा थार ने की एक एकड़ जमीन की जुताई, जमकर VIDEO हुआ वायरल

Shubhra Nandy
13 Jun 2023 11:34 AM IST
महिंद्रा थार ने की एक एकड़ जमीन की जुताई, जमकर VIDEO हुआ वायरल
x
इस गाड़ी को खरीदने के लिए लोग एक साल से ज्यादा का इंतजार कर रहे हैं.
इंदापुर तालुका में एक किसान द्वारा किया गया काम इस समय चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि किसान ने थार गाड़ी से पूरा एक एकड़ खेत जोत दिया. इस किसान के अनोखे कारनामे की चर्चा शुरू हो गई है. वर्तमान में कृषक वर्ग मानसून पूर्व कृषि गतिविधियों में व्यस्त है. इसमें कोई बैलों की जोड़ी या ट्रैक्टर की मदद से खेतों की जुताई कर रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर लोनी देवकर के एक किसान का वीडियो वायरल हो रहा है. इस किसान का नाम अनिल मधुकर टोंडे है. थार गढ़ी के लिए युवाओं बड़ा आकर्षण है. इस गाड़ी को खरीदने के लिए लोग एक साल से ज्यादा का इंतजार कर रहे हैं.
देखें वीडियो:


Next Story