जरा हटके
चॉकलेट अंडों की रखवाली कर रहा कबूतर, देखें ये Cute VIDEO
Shubhra Nandy
27 Jan 2021 10:30 AM IST

x
सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियो हैं. ऐसे कई वीडियो हैं जिन्हें देखकर दिल खुश हो जाता है. ऐसा ही एक क्यूट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है
जनता से रिश्ता वेबडेसक | सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियो हैं. ऐसे कई वीडियो हैं जिन्हें देखकर दिल खुश हो जाता है. ऐसा ही एक क्यूट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें एक कबूतर को चॉकलेट बॉल्स की रखवाली करते देखा गया. लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है.
उत्तरी लंदन के एनफील्ड में एक टेस्को स्टोर पर एक फीमेल कबूतर को कैडबरी कैरेमेल अंडे के एक बॉक्स की रखवाली करते हुए पकड़ा गया. इस कबूतर को यहां का स्टाफ माना जाता है क्योंकि वह स्टोर पर रेगुलर रहता है. हाल ही में, इस कबूतर को चॉकलेट एग के ऊपर घोंसला बनाते देखा गया. दुकानदार किम ब्लैकमैन ने 14 जनवरी को स्टोर में अंडे के बॉक्स पर बैठी हुई कबूतर का वीडियो शूट किया था.
वीडियो में, कबूतर नीचे की शेल्फ पर रखे चॉकलेट के अंडों पर बैठा दिखाई दे रहा है. उसने अपने पंख चॉकलेट के ऊपर कुछ इस तरह फैला रखे हैं मानो वो पहरेदार है.
किम ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'टेस्को के स्टोर में एक फीमेल कबूतर चॉकलेट एग्स की रखवाली करते हुए.' सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. अबतक इसे 1.87 लाख लोगों ने देखा है. यूजर्स को इस क्यूट मां का प्यार खूब पसंद आ रहा है.
Next Story





