विश्व

मछली पकड़ रहा था शख्स, हुक में फंसा मगरमच्छ, फिर जो हुआ देखें VIDEO

jantaserishta.com
21 Oct 2020 10:44 AM IST
मछली पकड़ रहा था शख्स, हुक में फंसा मगरमच्छ, फिर जो हुआ देखें VIDEO
x

ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स तालाब में मछली पकड़े की कोशिश कर रहा था लेकिन उसके हुक में जो फंसा वो देखकर वो भी चौंक गया. वो शख्स घंटों मछली के फंसने का इंतजार करता रहा लेकिन उसके हुक में मछली तो नहीं फंसी लेकिन एक मगरमच्छ जरूर फंस गया जिसे देखकर वो भी चौंक गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

यह वीडियो सबसे पहले रॉड और राइफल टैक्लेवर्ल्ड नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया जिसके बाद यह तेजी से इंटरनेट यूजर्स के बीच वायरल हो गया.

वीडियो फुटेज में व्यक्ति के हुक में मगरमच्छ को फंसा हुआ आसानी से देखा जा सकता है. मगरमच्छ हुक में फंसने के बाद पानी से बाहर छलांग लगा रहा है ताकि वो उसे हुक से आजाद हो जाए. वीडियो में, मगरमच्छ के ज्यादा वजन की वजह से मछली पकड़ने वाली छड़ी लगभग टूट जाती है जिसके बाद वह फिर से पानी में तैरने लगता है.

मछली पकड़ने वाले शख्स ने डेली मेल को बताया कि मछली मारते समय मगरमच्छों का फंस जाना वहां आम बात है. "आप गलती से उन्हें हुक कर सकते हैं, यह ऐसा लग रहा था जैसे उसने वास्तव में उसे पकड़ने की कोशिश की थी.

उन्होंने कहा कि फुटेज 12 अक्टूबर को कैप्चर किया गया था जब वह विक्टोरिया नदी पर दोस्तों के साथ मछली पकड़ रहे थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story