जरा हटके

भैंस की तैराकी देख लोगों की खुली रह गई आंखें, वायरल हुआ VIDEO

Shubhra Nandy
14 Jan 2021 3:53 PM IST
भैंस की तैराकी देख लोगों की खुली रह गई आंखें, वायरल हुआ VIDEO
x
सोशल मीडिया पर अक्सर किसी ना किसी मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है. कभी किसी तस्वीर पर चर्चा होती है, तो कभी किसी वीडियो से हंगामा मच जाता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर अक्सर किसी ना किसी मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है. कभी किसी तस्वीर पर चर्चा होती है, तो कभी किसी वीडियो से हंगामा मच जाता है. कई बार तो ऐसी चीजें सामने आ जाती हैं, जिस पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक भैंस की तैराकी देखकर हर कोई हैरान रह गया. इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं.

आमतौर पर भैंसे को हम सबने पानी के अंदर देखा होगा. ग्रामीण क्षेत्र में तो लोग भैंस के सहारे तैरान तक सीखते हैं. लेकिन, इस भैंस की तैराकी को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को Science girl अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक भैंस काफी गहराई में पानी के अंदर मुंह डुबोकर तैराकी कर रहा है. भैंस की इस तैराकी ने लोगों को हैरान कर दिया, क्योंकि, शायद इससे पहले लोगों ने भैंस की इस तरह की तैराकी नहीं देखी थी.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख 45 हजारों ने देखा है. वहीं, ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है. आलम ये है कि इस वीडियो को लेकर तेजी से शेयर भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि भैंस ऐसे भी तैर सकती है. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या आपने इससे पहले इस तरह किसी भैंस को तैरते देखा है?







Next Story