जरा हटके

महिला की हरकत देख हैरान रह गए लोग, देखें फनी वीडियो

Gulabi
9 Jun 2021 7:35 PM IST
महिला की हरकत देख हैरान रह गए लोग, देखें फनी वीडियो
x
महिला की हरकत

आज कल सुर्खियों में बने रहने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते? कई बार लोग ऐसे-ऐसे वीडियो बनाकर शेयर करते हैं, जिसे देखकर काफी हैरानी होती है. कई बार वीडियो मजेदार भी होता है. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें एक महिला ब्रश कराने के लिए ऐसा काम करती है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

ये तो हम सब जानते हैं कि सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जिसके जरिए लोग अचानक सुर्खियों में आ जाते हैं. कई बार लोगों की तारीफें होती है, तो कई बार मजाक उड़ाया जाता है. अब जरा इस वीडियो को ही देख लीजिए किस तरह एक महिला शख्स को ब्रश कराने के लिए उस पर 'अत्याचार' कर रही है. पहले शख्स को जमीन पर बिठाती है, फिर बाल पकड़कर उसे जबरदस्ती ब्रश कराती है. तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देखें…

मजेदार है वीडियो
इस वीडियो को देखकर आपको हैरानी भी हुई होगी और मजा भी आया होगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sree130920' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं.
Next Story