जरा हटके

घर के छत पर जमे बर्फ के स्लैब, VIDEO देख हैरान हुए लोग

Shubhra Nandy
5 April 2023 7:54 PM IST
घर के छत पर जमे बर्फ के स्लैब, VIDEO देख हैरान हुए लोग
x
बर्फबारी के बीच का यह नजारा लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है.
भारत में बर्फबारी (Snowfall) देखने के लिए लोग पहाड़ी राज्यों का रुख करते हैं, लेकिन दुनिया के कई देशों में बर्फबारी से लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हो जाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) से बर्फबारी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक घर के छत पर बर्फ की मोटी-मोटी परत जम गई. छत पर जमे बर्फ के मोटे-मोटे स्लैब को दो लोग आरी से काटकर गिराते हुए नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक घर की छत पर जमे बर्फ के स्लैब को आरी से काट रहे हैं. काटने के बाद विशालकाय पत्थर की तरह यह स्लैब गिरता हुआ दिख रहा है. बर्फबारी के बीच का यह नजारा लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है.
देखें वीडियो-

Next Story