जरा हटके

बच्चे ने की ऐसी हरकत देखते रह गए लोग, देखें वीडियो

Tara Tandi
23 July 2022 9:50 AM GMT
बच्चे ने की ऐसी हरकत देखते रह गए लोग, देखें वीडियो
x
सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कई वीडियो गुदगुदाने वाले होते हैं, तो कई प्रेरणादायक होते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कई वीडियो गुदगुदाने वाले होते हैं, तो कई प्रेरणादायक होते हैं। वहीं, कई ऐसे वीडियो भी होते हैं, जिसे देख दिमाग घूम जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर दिमाग घुमा देने वाला एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चे की नादान हरकत से उसके पिता सकते में आ जाते हैं।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपने पिता और पेट डॉग्स के साथ खेल रहा है। खेल-खेल में बच्चा अपना गला रेलिंग की ग्रिल में घुसा लेता है। उस समय बच्चे को लगता है कि वह आसानी से गले को निकाल लेगा। हालांकि, इसमें वह कामयाब नहीं हो पाता है। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। यह देख पिता मदद के लिए आगे आता है। वह इधर-उधर देखता है। जब उसे कुछ नहीं दिखता है, तो हाथों की मदद से ग्रिल को मोड़ने की कोशिश करने लगता है। भला लोहे की ग्रिल हाथों से मुड़े। इसके बाद वह पैरों की मदद से ग्रिल के बीच जगह बनाने की कोशिश करता है। इसमें भी वह सफल नहीं हो पाता है। पिता और बेटे को परेशान देख डॉगी भी हेल्प करने की कोशिश करता है। इसके बावजूद सफलता नहीं मिलती है। पिता कुछ तरकीब सोचने लगता है। तभी बच्चा ग्रिल होकर पार होने की कोशिश करता है। इस बार बच्चे को कामयाबी मिलती है। बच्चा दुबला पतला है। इसके लिए वह आसानी से ग्रिल के रास्ते बाहर आ जाता है। इसके बाद बच्चे के पिता को सुकून मिलता है।
वीडियो को Figen ने शेयर किया है
इस वीडियो को Figen ने सोशल मीडिया के Twitter पर अपने अकांउट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 2 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक्स किया है और तकरीबन 40 हजार बार शेयर किया गया है। कुछ लोगों ने बच्चे के प्रयास की सराहना की है, तो कुछ लोगों ने बच्चे को ऐसा न करने की नसीहत दी है।
Next Story