जरा हटके
जानवरों के साथ हो रही बदसलूकी से खफा दिखे लोग, वायरल हुआ video
Shubhra Nandy
19 March 2021 10:36 AM IST

x
सोशल मीडिया पर आए दिनों जानवरों के साथ इंसानों के क्रूर बर्ताव की खबरें सुर्खियां बटोरती रहती है.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | सोशल मीडिया पर आए दिनों जानवरों के साथ इंसानों के क्रूर बर्ताव की खबरें सुर्खियां बटोरती रहती है. कई वाकयों के बारे में सुनकर तो लोगों की रूह तक कांप जाती है. कुछ लोग जानवरों से काफी प्रेम भी करते हैं. लेकिन फिर भी कई लोग इंसानियत को शर्मसार करने से नहीं चूकते. इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में एक ऐसा वीडियो तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जिसे देखने के बाद इंसानों की अमानवीयर हरकतों का अंदाजा जरूर हो जाएगा.
इस बीच में एक वीडियो सामने आया है. भीड़ एक हाथी के पीछे चीखें मारते हुए दौड़ती दिखाई देती है. सुधा रामेन जोकि पेशे से आईएफएस ऑफिसर हैं. उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है. वो लिखती हैं, 'निशब्द, ये जानने को इच्छुक हूं कि यहां जानवर कौन है.' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे मे एक हाथी सड़क पर भाग रहा है. उसके पीछे से कई लोगों की आवाजें सुनाई देती हैं, वो उसके पीछे दौड़ रहे हैं. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि वीडियो कहां का है.
यहां देखिए रिएक्शन
Sick People!
— Sudha S (@sudha_unique) March 17, 2021
लोगों की हरकत पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
There are animals here
— N K M (@nkmec) March 17, 2021
जानवरों के साथ हो रही बदसलूकी से खफा दिखे लोग
💔
— Kartikey (@feudallord2468) March 17, 2021
सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहे इस वीडियो को देखने के बाद अब सवाल ये उठने लगा है कि असली जानवर कौन है, इंसान या फिर जानवर. रोजाना देश में कहीं कोई किसी जानवर को मार देता है, उसका मांस खा जाता है. कहीं गर्भवती हथिनी को अनानास में विस्फोटक खिलाकर मार दिया जाता है. ये वीडियो फिर से इस बात को साबित कर रहा है कि कुछ इंसान दरिंदगी की सारी हदें पार कर देते हैं.
Next Story





