जरा हटके

एलियंस से परेशान इस गांव के लोगों ने किया ये दावा

Bharti sahu
30 Dec 2021 11:36 AM GMT
एलियंस से परेशान इस गांव के लोगों ने किया ये दावा
x
दुनिया में एलियंस के अस्तित्व को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई लोग धरती पर एलियंस और UFO को देखने का दावा करते हैं,

दुनिया में एलियंस के अस्तित्व को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई लोग धरती पर एलियंस और UFO को देखने का दावा करते हैं, लेकिन किसी के पास इसके सबूत नहीं हैं। इस बीच आपको एलियंस से जुड़ी एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। मेक्सिको के एक गांव के लोगों ने एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावा किया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

इस गांव में मैक्सिकन जनजाति के लोग रहते हैं। यह गांव अमेरिका के एक रहस्यमयी सैन्य अड्डे के पास स्थित है। लोगों ने दावा किया है कि इस सैन्य अड्डे पर एलियंस आते-जाते रहते हैं। उन लोगों का कहना है कि एलियन के हरकतों से परेशान हो चुके हैं। अमेरिका के गुप्त आर्मी बेस के पास स्थित गांव में यह जनजाति करीब 60 साल से रह रही है। आईए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है
मैक्सिको की जनजाति का दावा है कि अमेरिका के इस सीक्रेट आर्मी बेस पर एलियंस आते-जाते हैं। इसके अलावा इन लोगों ने चौंकाने वाला दावा किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एलियंस उनकी गायों को उठा ले जाते हैं और उनके अंगों को काट देते हैं। लोगों का कहना है कि वह एलियंस के हरकतों से परेशान हो चुके हैं। उनका कहना है कि पहाड़ के आसपास अक्सर UFO दिखाई देता है। न्यू मैक्सिको में डल्स शहर के पास मैक्सिकन जनजाति का गांव मौजूद है।
यहां रहने वाले लोगों ने दावा किया है कि उनको अजीबोगरीब आवाजें भी सुनाई देती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अर्चुलेटा मेसा पर्वत से रोशनी निकलते हुए देखने का भी दावा किया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि एलियंस ने कुछ लोगों का अपहरण किया था और उन लोगों को एक अंडरग्राउंड स्थान पर लेकर गए थे। न्यू मैक्सिको के जिकारिला अपाचे नेशन के लोगों के अधिकतर जानवर कथित तौर पर घायल हैं। उन्होंने दावा किया है कि अंडे के आकार के रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट को देखा है।
जानिए कब से शुरू हुईं एलियंस की चर्चा
पुलिस डिटेक्टिव का कहना है कि मैक्सिको के डल्से शहर में हर किसी को इस बारे में जानकारी है। उनका कहना है कि हमें भी इसका एहसास है कि वह वहां पर हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1970 के दशक के मध्य से एलियन को लेकर अफवाहें शुरू हो गई थीं। उस समय अमेरिकी सरकार के एक सुरक्षा अधिकारी ने स्थानीय पुलिस को इसको लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा था।
गायों को उठा ले जाते हैं एलियंस

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला ने बताया कि उसने एक यूएफओ को प्रकाश की किरणों के साथ गाय को उठाते देखा था। उसने बताया कि उस समय वह अपने बच्चे के साथ घर जा रही थी। महिला इस घटना को देखने के बाद हैरान रह गई थी और अपनी कार में कई घंटों तक बैठी रही है। महिला ने एक 'ग्रे' एलियंस द्वारा अपहरण की घटना के बारे में भी बताया है।
महिला और बेटे का किया अपहरण
इसके बाद महिला ने बताया कि एक स्पेसक्राफ्ट से उसके बेटे और उसको भी एलियन उठा ले गए थे। कपड़े उतारकर उनकी जांच की गई। उसने दावा कि वहां पर उसने एक एक कंटेनर देखा था जिसमें कटे इंसानों को रखा गया था।


Next Story