जरा हटके
साड़ी में डांस करती लड़की को देख लोगों भी हैरत...देखें VIDEO
Ritisha Jaiswal
3 July 2021 12:57 PM GMT

x
डांस करते ही तन और मन हिलोरे लेने लगता है। आपने कई डांसर देखे होंगे जो तरह तरह से मूव्स दिखाकर लोगों को हैरान कर डालते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | डांस करते ही तन और मन हिलोरे लेने लगता है। आपने कई डांसर देखे होंगे जो तरह तरह से मूव्स दिखाकर लोगों को हैरान कर डालते हैं। साड़ी में डांस करती इस लड़की ने शानदार होला हूप डांस करके लोगों को हैरत में डाल दिया है कि ऐसे भी डांस किया जा सकता है क्या।इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डांसिंगडॉल नामक यूजर ने पोस्ट किया है।
वीडियो में एक लड़की वैष्णवी मोरे अलका याज्ञनिक के गाए माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गाने बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल गाने पर डांस कर है। गजब बात है डांस करती इस लड़की की कमर और फिगर पर घूमता हूप। इस हूप को लेकर डांस करना बहुत ही मुश्किल है और लड़की ने इस डांस को इतना आसान बना डाला कि वो डांस मूव के साथ ही होला हूप को घुमा रही है।
वैष्णवी मोरे होलाहूप स्पेशलिस्ट डांसर हैं। वैसे ये विदेशी डांस है जिसे काफी नजाकत के साथ किया जाता है। लेकिन वैष्णवी ने इसे साड़ी के साथ करके इसे गजब की भारतीयता का लुक दिया है जो बेहद उम्दा है।
लोग इस डांस को देखकर हैरत में आ गए हैं। फिल्मों में किए गए डांस तो बगैर कट के संभव नहीं होते लेकिन इस डांस में कहीं एडिट या कट नहीं है और डायरेक्ट इतनी देर तक हूप के साथ शानदार डांस करना हर किसी के बस की बात नहीं है।
इस वीडियो को अब तक 3 लाख 75 हजार लोग पसंद का चटका लगा चुके हैं। कई लोग इस पर शानदार कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो पर डांस की तारीफ के पांच हजार से ज्यादा कमेंट्स साबित कर रहे हैं कि लोगो को ये डांस पसंद आ रहा है।

Ritisha Jaiswal
Next Story