जरा हटके

तोते ने दिखाई जबरदस्त कलाकारी, देखें क्यूट video

Shubhra Nandy
21 March 2021 11:36 AM IST
तोते ने दिखाई जबरदस्त कलाकारी, देखें क्यूट video
x
सोशल मीडिया की दुनिया में पशु-पक्षी से जुड़े मजेदार वीडियोज काफी पंसद किए जाते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेसक | सोशल मीडिया की दुनिया में पशु-पक्षी से जुड़े मजेदार वीडियोज काफी पंसद किए जाते हैं. क्रिएटिव और मस्ती से भरपूर होने के कारण ये वीडियोज आते ही वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही क्यूट वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि कुदरत ने क्रिएटिविटी का तोहफा सिर्फ इंसानों को ही नहीं दिया बल्कि पशु-पक्षी भी इस भी इस मामले में कम नहीं है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तोता कैलेंडर को मशीन की तरह काटकर उस पर अलग और खूबसूरत सा डिजाइन बना रहा है. ऐसा लग रहा है कि मानों वह कोई खास डि़जाइन तैयार करने में जुटा हो! इस वीडियो को देखने के बाद एक बात तो बिल्कुल सच है कि क्रिएटिविटी के मामले में ये तोता अच्छे-अच्छे कलाकारों को मात दे सकता है.
ये देखिए वीडियो
इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम के wildlife_0.2 के पेज पर शेयर किया गया है. महज कुछ घंटे पहले शेयर हुआ ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग तोते की कलाकारी को काफी पंसद कर रहे हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बता दें कि इंटरनेट की दुनिया में जानवरों की कलाकारी से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते है. ये वीडियोज इतने मजेदार और क्यूट होते है कि लोग इन्हें अपने फोन या डेस्कटॉप में सेव कर लेते हैं. वैसे आपको ये वीडियो कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताइएगा.


Next Story