जरा हटके

चलती सड़क पर अचानक आ धमका पैंथर, फिर जो हुआ...डरे-सहमे लोग

Shubhra Nandy
19 Dec 2022 7:43 PM IST
चलती सड़क पर अचानक आ धमका पैंथर, फिर जो हुआ...डरे-सहमे लोग
x

फाइल फोटो 

जयपुर में शनिवार रात चलती सड़क पर अचानक एक पैंथर आ धमका।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |जयपुर में शनिवार रात चलती सड़क पर अचानक एक पैंथर आ धमका। पैंथर इतनी तेजी के साथ सड़क पर आया कि वह वहां से गुजर रहे वाहनों से टकरा गया। टक्कर लगने से उसके पिछले पैर में चोट लग गई। घायल हालत में वह कुछ देर सड़क किनारे ही पड़ा रहा। वीडियो में पैंथर सड़क किनारे बैठा दिख रहा है। उसके पास से सड़क पर बाइक, कार व अन्य वाहनों में लोग उसे देखते हुए निकल रहें हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना झालाना रोड की है। कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल था। डरे-सहमे लोग पैंथर से अपनी जान बचान के लिए इधर-उधर भागे। इस बीच किसी ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। कुछ देर में ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पैंथर को रेस्क्यू किया गया। फिलहाल पैंथर का इलाज चल रहा है। आसपास के जंगलों में वन विभाग की टीम गश्त कर रही है।

Next Story