जरा हटके
पांडा ने संडे को एंजॉय करने के लिए ढलान पर से लगाई गुलाटी, देखे मजेदार VIDEO
Shubhra Nandy
15 Feb 2021 7:34 AM IST

x
संडे का दिन हर इंसान के लिए खास होता क्योंकि आदमी अपने स्ट्रेस को किनारे रखकर केवल मजे लेता है.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | संडे का दिन हर इंसान के लिए खास होता क्योंकि आदमी अपने स्ट्रेस को किनारे रखकर केवल मजे लेता है. ये काम केवल इंसान ही बल्कि जानवर भी करते है. इसी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपना सारा तनाव कुछ सेंकेड में भूल जाएंगे. इस किल्प को देखकर आप भी जान जाएंगे कि जानवर भी संडे का मजा भरपूर तरीके से लेते है.
वीडियो में आप देख सकते है कि पांडा अपने संडे को एंजॉय करने के लिए ढलान पर से गुलाटी लगाता है. वीडियो देख ऐसा लग रहा है मानो उसने अपनी सारी थकान और टेंशन को भूलाकर केवल मजे लेने का सोचा हो! ये इंट्रस्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस मजेदार वीडियो को आईपीएस दिपांशु काबरा ने शेयर किया है.
ये देखिए वीडियो…
Me on Sundays. 👇😂
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) February 14, 2021
Who else feels the same? pic.twitter.com/sYIl9d6CRv
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 25 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है और लोगों द्वारा इस वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है. यूजर्स अपने कमेंट के जरिए अपना-अपना रिएक्शन दिए जा रहे हैं. कई लोग बता रहे है कि उनका संडे ऐसे ही गुजरता है तो वहीं कई लोगों का कहना है कि उनकी ख्वाहिश है कि उनका संडे ऐसा ही बीते तो वही कई यूजर्स मीम शेयर कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं
Next Story





