जरा हटके

सड़क दुर्घटनाओं का चौंकाने वाला आंकड़ा, 4 महीनों में 700 से ज्यादा लोग मारे गए

jantaserishta.com
13 Jun 2023 5:43 PM IST
सड़क दुर्घटनाओं का चौंकाने वाला आंकड़ा, 4 महीनों में 700 से ज्यादा लोग मारे गए
x
कोलंबो: श्रीलंका में इस साल के पहले चार महीनों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता निहाल थल्दुवा ने मीडिया को बताया कि दी गई अवधि के दौरान कुल 8,202 दुर्घटनाएं हुईं। आगे कहा कि इन घटनाओं में से 2,799 में मोटरबाइक शामिल हैं, जबकि अन्य 1,399 में तिपहिया वाहन शामिल हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि मरने वालों में 220 बाइक सवार, 102 यात्री और 179 पैदल यात्री थे। पुलिस के अनुसार, श्रीलंका में 2022 में करीब 19,740 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 2,485 लोग मारे गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story