जरा हटके

OMG: ठंडे पानी से जहरीले सांप को नहलाता दिखा शख्स, लोगों के उड़े होश

Triveni
10 May 2023 2:26 PM GMT
OMG: ठंडे पानी से जहरीले सांप को नहलाता दिखा शख्स, लोगों के उड़े होश
x
यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है.
चिलचिलाती गर्मी में इंसान तो इंसान जानवर (Animals) भी खासा परेशान नजर आ रहे हैं, ऐसे में भीषण गर्मी (Scorching Heat) से निजात पाने के लिए जानवरों को ठंडे-ठंडे पानी से नहाते हुए भी देखा जा सकता है. इसी कड़ी में रोंगटे खड़े करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स निडर होकर खतरनाक सांप (Snake) को ठंडे-ठंडे पानी से नहलाता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सांप पर ठंडा पानी डालकर उसे रगड़-रगड़ कर नहलाता है, जैसे कि वो उसका पालतू जानवर हो. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'sakhtlogg' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए. यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है.
देखें वीडियो-

Next Story