जरा हटके

ओ भाई क्या सीन है? लड़के ने उठाया भारी भरकम गाड़ी, फिर जो हुआ...

Shubhra Nandy
9 July 2021 9:37 AM IST
ओ भाई क्या सीन है? लड़के ने उठाया भारी भरकम गाड़ी, फिर जो हुआ...
x
सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे. इनमें कछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है. वहीं, कुछ वीडियो सीधे लोगों को दिल जीते लेते हैं. जबकि, कुछ वीडियो को देख कर हैरान भी होती है. क्योंकि, कुछ मामले ऐसे होते हैं जिनपर लोगों को यकीन नहीं होते रहता है. इसी कड़ी में अब जो वीडियो शेयर किया गया है, उसे देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है और हंसी भी छूट जा रही है.

आज कल लोगों में कुछ अलग करने का ऐसा जुनून सवार है, जिसके लिए वह कुछ भी कर गुजरते हैं. कोई अपनी ताकत की 'नुमाइश' करता है, तो कोई दौलत की. कुछ लोग तो काफी अजीबोगरीब हरकत तक कर डालते हैं. सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो जमकर सुर्खियां बटोरते हैं. अब जरा इस वीडियो को ही देख लीजिए एक लड़का अपना ताकत दिखाते हुए भारी भरकम गाड़ी को उठाता है. ठीक उसी बीच एक शख्स उसे पीछे जोरदार लात मारता है. जिसके कारण वह घबरा जाता है और गाड़ी को पटका देता है. इस नजारे को देखने के बाद लोगों की हंसी छूट जा रही है. तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देखें…

'दिन बनाने वाला वीडियो'
वीडियो देखकर यकीनन आपको जबरदस्त मजा आया होगा. जिसने भी इस वीडियो को देखा उसकी हंसी छूट जा रही है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को urban._jatts नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक तीन हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं.


Next Story