जरा हटके

जुड़वा बच्चियों को मां ने ठुकराया तो डॉक्टर ने लिया गोद, जिसे जानकर तारीफ करते नहीं थकें लोग

Shubhra Nandy
2 Jan 2021 10:18 AM IST
जुड़वा बच्चियों को मां ने ठुकराया तो डॉक्टर ने लिया गोद, जिसे जानकर तारीफ करते नहीं थकें लोग
x
समाज के कई हिस्सों में बेटियों के जन्म को आज भी अच्छा नहीं माना जाता है. इसी वजह से कई बार उन्हें जन्म लेते ही मार दिया जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेसक | समाज के कई हिस्सों में बेटियों के जन्म को आज भी अच्छा नहीं माना जाता है. इसी वजह से कई बार उन्हें जन्म लेते ही मार दिया जाता है या पैदा होने के बाद परिवार वाले ठुकरा देते हैं. इन हालातों में कोई ना कोई फ़रिश्ता बनकर उन मासूम बच्चियों की मदद के लिए आता है. ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक महिला डॉक्टर की खूब तारीफ हो रही है. उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे जानकर आप उनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे.

मामला कुछ ऐसा है कि जन्म देने के बाद जुड़वा बेटियों को मां ने ठुकरा दिया तो उसका इलाज करने वाली डॉक्टर कोमल यादव ने उन्हें अपना लिया. चूंकि कोमल की अभी शादी नहीं हुई है इसलिए हॉस्पिटल अथॉरिटी ने उनको समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी. डॉक्टर कोमल यादव इस समय फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में तैनात हैं. सभी औपचारिकताएं पूरी कर डॉक्टर कोमल दोनों बेटियों को अपने गांव ले गयीं हैं.
आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने डॉक्टर कोमल और बच्चियों की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्म देते ही जुड़वा बेटियों को मां ने ठुकरा दिया तो उसका इलाज करने वाली अविवाहित महिला डॉक्टर कोमल यादव ने उन्हें अपना लिया. उनका कहना है कि वो शादी भी उसी से करेंगी जो इन दोनों बच्चियों को अपनाएगा.'
सोशल मीडिया पर खबर सामने आते ही डॉक्टर कोमल की खूब तारीफ हुई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ना सिर्फ इस स्टोरी को शेयर किया जा रहा है बल्कि लोग इसपर अपने कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं. 31 दिसंबर को शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस पर 8 हजार से ज्यादा लाइक्स और 800 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.




Next Story