जरा हटके

मेकअप करके अपने बच्चे के पास पहुंची माँ, दहाड़ मार मारकर रोने लगा...VIDEO

Shubhra Nandy
1 Jun 2023 7:56 PM IST
मेकअप करके अपने बच्चे के पास पहुंची माँ, दहाड़ मार मारकर रोने लगा...VIDEO
x
इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है.
सोशल मीडिया (Social Media) पर एक महिला और उसके बच्चे का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें महिला जब मेकअप (Make-up) करके अपने बच्चे के पास पहुंचती है तो वो उसे पहचानने से इनकार कर देता है. मेकअप में देखकर बच्चा (Child) अपनी मां (Mother) को नहीं पहचान पाता है और उन्हीं से पूछता है कि मम्मी कहा हैं? इसके बाद बच्चा जोर-जोर से रोना शुरु कर देता है. जब महिला उसे चुप कराने आती है तो वो चुप नहीं होता है. इस दौरान दूसरी महिला बच्चे से कहती है कि यही तुम्हारी मम्मी है, लेकिन मेकअप में देख बच्चा उसे पहचान नहीं पाता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @visagesalon1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- लो भैया मेकअप के बाद बच्चा अपनी मां को ही नहीं पहचान पाया. इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है.
देखें वीडियो-

Next Story