जरा हटके

धरती पर इंसान ज्यादा या चीटियां, आंकड़ा जानकर उड़ जाएगे होश

Subhi
22 Sep 2022 2:14 AM GMT
धरती पर इंसान ज्यादा या चीटियां, आंकड़ा जानकर उड़ जाएगे होश
x
धरती पर कितने इंसान हैं या एक विशेष प्रजाति के कितने जानवर मौजूद हैं, इसका पता लगाना संभव है। लेकिन क्या चीटियों की गिनती कर पाना मुमकिन है? यह एक बेहद मुश्किल काम है

धरती पर कितने इंसान हैं या एक विशेष प्रजाति के कितने जानवर मौजूद हैं, इसका पता लगाना संभव है। लेकिन क्या चीटियों की गिनती कर पाना मुमकिन है? यह एक बेहद मुश्किल काम है क्योंकि चीटियों का आकार बेहद ज्यादा छोटा होता है, वे ज्यादातर जगहों जैसे घरों और मैदानों में पाई जाती हैं और हमेशा वे झुंड में रहती हैं। लेकिन चीटियों की जनगणना का कठिन काम काफी हद तक यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के शोधकर्ताओं ने कर दिखाया है। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं पृथ्वी पर कितनी चीटियां हैं? इसका वास्तविक आंकड़ा आपके होश उड़ा देगा।

शोधकर्ताओं की मानें तो हमारे ग्रह पर 20,000,000,000,000,000 चीटियां मौजूद हैं। नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज जर्नल की पीयर-रिव्यू प्रोसीडिंग्स में इस हफ्ते प्रकाशित एक अध्ययन में, वैज्ञानिकों ने कहा कि उन्होंने दुनिया भर से लगभग 500 चीटी आबादी के अध्ययनों का विश्लेषण किया, जिसमें सामने आया है कि पृथ्वी पर 20,000,000,000,000,000 चीटियां हैं। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक धरती की मानव आबादी 7.8 अरब है और पृथ्वी पर चीटियों की आबादी लगभग प्रति व्यक्ति 2.5 मिलियन है।

पहले के अनुमान से 20 गुना ज्यादा संख्या

शोधकर्ताओं का कहना है यह आंकड़ा चीटियों की पहले की वैश्विक आबादी के अनुमान से दो से 20 गुना ज्यादा है। Phys.org पर अध्ययन के सह-लेखक मार्क वोंग ने लिखा कि यह स्टडी सबूतों पर आधारित पहले अनुमान को दिखाती है। टीम को इस शोध के लिए फील्ड पर कड़ी मेहनत करनी पड़ी। शोधकर्ताओं ने ट्रैप विधियों का इस्तेमाल करके चीटियों के नमूने इकट्ठे किए। अध्ययन में पाया गया कि कुल मिलाकर दुनिया की चीटियों में 12 मिलियन टन कार्बन का बायोमास होता है।

प्रकृति का बेहद अहम हिस्सा हैं चीटियां

चीटियों का बायोमास जंगली पक्षियों और स्तनधारियों के संयुक्त बायोमास से बड़ा है। यह इंसानों के कुल बायोमास के पांचवें हिस्से के बराबर है। चीटियां इस प्रकृति का बेहद अहम हिस्सा हैं और ये मिट्टी में हवा का स्तर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये फूड चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और बीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लेकर जाती हैं जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में चीटियों की 15,700 प्रजातियां और उप-प्रजातियां मौजूद हैं।

क्रेडिट : नवभारत times

Next Story