जरा हटके

बंदर ने इस अंदाज में की एक्सरसाइज, VIDEO देख लोग हुए हैरान...

Triveni
22 Nov 2020 1:32 PM GMT
बंदर ने इस अंदाज में की एक्सरसाइज, VIDEO देख लोग हुए हैरान...
x
सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो बेहद उत्साहवर्धक और प्रेरणात्मक रहता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो बेहद उत्साहवर्धक और प्रेरणात्मक रहता है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में बंदर ने ऐसी एक्सरसाइज की है। वह काबिलेतारीफ है।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक बंदर किसी जंगल में अपना करतब दिखा रहा है। हालांकि, बंदर हमेशा उछल-कूदकर लोगों का मनोरंजन करते हैं, लेकिन इस वीडियो में बंदर ने बैक फ्लिप कर लोगों का खूब मनोरंजन किया है। इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं कि एक बंदर जंगल में पगडंडी पर दौड़कर कटे पेड़ की जड़ पर जाकर खड़ा हो जाता है।

इसके बाद बंदर एक-एक कर 6 बार बैक फ्लिप करता है। बंदर की फुर्ती देखने लायक है। इस वीडियो का मजेदार पल वह है। जब बंदर दो टांग पर खड़ा होकर पगडंडी पर दौड़ता है। इस दौरान वह किसी भी चीज़ का सहारा नहीं लेता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- बेवजह खुश रहने का मज़ा ही कुछ और है। उदासियों की वजह तो बहुत है ज़िन्दगी में... इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 23 हजार बार देखा गया है। वहीं, 2500 लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने बंदर की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-पहली बार में ही मान लिया भाई। एक अन्य यूजर अभिजीत ने लिखा है- आपकी पोस्ट देखकर चेहरे पर मुस्कराहट आ जाती है।

Next Story