जरा हटके
कॉलेज में भूख लगने पर बंदर खाया स्टूडेंट्स का नया टैबलेट, वायरल हुआ वीडियो
Deepa Sahu
2 Sept 2021 12:01 AM IST

x
कॉलेज में भूख लगने पर बंदर खाया स्टूडेंट्स का नया टैबलेट
जमाना तकनीक का है। जो इससे परहेज करेगा वो पीछे रह जाएगा। अब तो बंदरों को भी टेक्नोलॉजी से प्यार हो गया है। सिंगापुर में एक बंदर पहले यूनिवर्सिटी कैंपस में घुस गया। इसके बाद वो वहां पर मौजूद स्टूडेंट के टैबलेट को उठाकर ले गया और उसे खाने लगा।
नानयांग टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट जेफ ने कुछ तस्वीरें शेयर की। यह टैबलेट उसकी पढ़ाई के लिए था। लेकिन उसे बंदर उठाकर ले गया और फिर वो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
यहां तक कि बंदर ने इस महंगे टैबलेट को खाने की कोशिश भी की। वो पहले तीसरे फ्लोर पर चढ़ा और टैबलेट को उठा ले गया। इसके बाद वो टैबलेट को खाने लग गया। Jeff ने रेडिट पर इसकी जानकारी और तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि कैंपस में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा, हालांकि इससे पहले भी बंदर स्टूडेंट्स का कीमती सामान उठाकर ले गए थे।
जेफ ने बताया कि उनका यह टैबलेट बिलकुल नया था। उन्होंने इसे खोला भी नहीं था। उन्होंने इसे अपने कमरे की खिड़की पर रखा था। यहां पर कुछ ब्रेड भी पड़े थे। वो ब्रेड के साथ-साथ टैबलेट भी उठाकर ले गया। हालांकि काफी कोशिश करने के बाद जब बंदर टैबलेट को खा नहीं पाया तो उसने इसे तीसरी मंजिल से ही नीचे फेंक दिया। टैबलेट टूट गया, बस उसकी पैंसिल बाकी बची है।
Next Story





