जरा हटके

चमत्कार: महिला के ऊपर से निकला ट्रक, एक खरोंच भी नहीं आई... पूरी घटना Cctv कैमरे में कैद

Triveni
8 Dec 2020 6:48 PM IST
चमत्कार: महिला के ऊपर से निकला ट्रक, एक खरोंच भी नहीं आई... पूरी घटना Cctv कैमरे में कैद
x
किसी के ऊपर से ट्रक निकल जाए तो क्या होगा, आप शायद कहेंगे कि उसका बचना नामुमकिन है, पर हर बार ऐसा हो ये जरूरी नहीं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| किसी के ऊपर से ट्रक निकल जाए तो क्या होगा, आप शायद कहेंगे कि उसका बचना नामुमकिन है, पर हर बार ऐसा हो ये जरूरी नहीं. वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे.

वायरल वीडियो तमिलनाडु के तिरुचेनगोडे का है. यहां एक महिला के ऊपर से ट्रक गुजर गया. आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला को खरोंच तक नहीं आई.
वीडियो में दिखता है कि महिला सड़क पार करने के लिए खड़ी है. तभी वहां से अचानक पीले रंग का ट्रक गुजरता है. ट्रक महिला के ऊपर से गुजर जाता है.
ट्रक के गुजरने के बाद महिला बिल्कुल ठीक दिखती है. उसे एक खरोंच तक नहीं आई होती. पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह घटना कोझिकोड-पलक्कड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थोडुकप्पू के पास की है. महिला सुरक्षित है.



Next Story