जरा हटके

शख्स ने किया मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश, आगे क्या होता है देखें वीडियो

Rani Sahu
22 Sept 2021 9:06 PM IST
शख्स ने किया मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश, आगे क्या होता है देखें वीडियो
x
सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों के बहुत सारे वीडियो आपने वायरल होते हुए देखें होगें

सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों के बहुत सारे वीडियो आपने वायरल होते हुए देखें होगें. ये कहना गलत नहीं होगा कि जानवरों से जुड़े कंटेंट इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कंटेंट में से एक है. यूजर्स के लिए ये वीडियोज एंटरटेनमेंट का एक अच्छा साधन है. हाल के दिनों में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश कर रहा है. देखें वीडियो

इस क्लिप को सोशल मीडिया पर @nature27_12 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया. जैसे ये वीडियो सभी के सामने पहुंचा तभी से लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. गुजरात के वडोदरा की ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में देखा जा सकता है गुजरात की सड़क पर पानी भरा हुआ है और दो शख्स एक मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश करते हैं. दरअसल पानी में वो मगरमच्छ शांति से बैठा होता है और वो दोनों शख्स एक डंडी से मगरमछ को छेड़ते हैं. अचानक वो मगरमच्छ बोखलाकर उछलने लगता है, जिसके बाद सारे मौजूदा लोग वहां से भाग जाते हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया ये वीडियो 48 सेकंड का है. इस वीडियो को सभी बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. ये वीडियो कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं हजारों से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. जबकि इस वीडियो को ज्यादातर सोशल मीडिया पेज पर भी देखने को मिल रहा है.
दर्शकों के कमेंटस की बात करें तो एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, 'इन दोनों शख्स में बेहद हिम्मत है' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वीडियो को देख कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि इसमें मगरमच्छ होगा' इसके अलावा ज्यादातर लोग शॉकिंग रिएक्शन साझा कर रहे हैं.


Next Story