जरा हटके

शख्स ने गर्लफ्रेंड को कार की छत पर बांधकर घुमाया…लोगों ने की आलोचना…देखें वीडियो

Gulabi
4 Aug 2021 10:37 AM GMT
शख्स ने गर्लफ्रेंड को कार की छत पर बांधकर घुमाया…लोगों ने की आलोचना…देखें वीडियो
x
एक सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने ऐसा कारनामा कर दिया है कि मामला इंटरनेट पर वायरल हो गया है

एक सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने ऐसा कारनामा कर दिया है कि मामला इंटरनेट पर वायरल हो गया है। दरअसल, घटना रूस की है जहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत से बांधकर शहर में घुमाया। इतना ही नहीं, इस दौरान लड़के का एक हाथ, हथकड़ी से लड़की से बंधा था। इस इंफ्यूलेंसर का नाम Sergey Kosenko, जो इंस्टाग्राम पर अपने दिलचस्प वीडियोज के लिए पॉपुलर हैं!

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स रूस की राजधानी मास्को में लग्जरी Bentley कार चला रहा है, जिसकी छत पर उसने रस्सी और डक टेप से अपनी गर्लफ्रेंड को बांध रखा है। दरअसल, इंफ्यूलेंसर और उसकी प्रेमिका दोनों ही 'ट्रस्ट टेस्ट' करते रहे हैं। उनके मुताबिक ये वाला भी उनमें से एक है। इस वीडियो को आर्टिकल लिखे जाने तक 79 हजार से अधिक लाइक्स लाखों व्यूज मिल चुके हैं।


जब लोगों ने की आलोचना…


भले ही Sergey इस खतरनाक और शॉकिंग स्टंट से अपने 5 मिलियन फॉलोअर्स को इम्प्रेस करना चाहते थे। लेकिन बताया गया कि इस कारनामे के लिए उन पर लगभग आठ सौ रुपये का फाइन लगाया गया। साथ ही, सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। ट्रोल होने के बाद उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी!


Next Story