जरा हटके

शख्स ने 37वीं बार की शादी, 28 पत्नियां मौजूद रही, देखें वायरल वीडियो

jantaserishta.com
10 Jun 2021 9:59 AM IST
शख्स ने 37वीं बार की शादी, 28 पत्नियां मौजूद रही, देखें वायरल वीडियो
x

इनदिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बार -बार देखा जा रहा है, वहीं वीडियो किसका है, कब बनाया गया और कहां से है इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन इस वायरल वीडियो ने सब लोगों को हैरान जरूर कर दिया है. दरअसल इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने 37वीं बार शादी की है. इस शख्स की इस हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया है. वहीं उसकी शादी के दौरान उसके 126 पोते-पोतियां, 35 बच्चे और 28 पत्नियां मौजूद रही.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इस शख्स का पूरा परिवार बढ़चढ़ कर उसकी शादी समारोह में हिस्सा ले रहा है. इस दौरान उसकी सब पत्नियां उसके सामने खड़ी नजर आ रही है.वहीं जहां एक तरफ वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, दूसरी तरफ वीडियो में दावा किया गया है कि उन्होंने पहले 36 बार शादी की थी और उनका एक बड़ा परिवार है. नई दुल्हन समेत अब 29 पत्नियां, 35 बच्चे और 126 पोते-पोतियां साथ रह रहे हैं.
इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर रूपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है. जहां उन्होंने लिखा है कि 'ब्रेवस्ट मैन…28 पत्नियों, 35 बच्चों और 126 पोते-पोतियों के सामने 37वीं शादी की'
इस वीडियो को देख लोग हैरान होने के साथ साथ हंस भी रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स ने ऐसे काम की आलोचना की है. जबकि अन्य यूजर्स आश्चर्यचकित रह गए कि क्या 21 सेंचुरी में ऐसा संभव है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story