जरा हटके

शख्स ने नौकरी पर रखी लड़की, काम- 'फेसबुक खोलते ही थप्पड़ मारना'

Tulsi Rao
13 Nov 2021 8:32 AM GMT
शख्स ने नौकरी पर रखी लड़की, काम- फेसबुक खोलते ही थप्पड़ मारना
x
सोशल मीडिया पर गाहे-बगाहे ऐसी कहानियां और वीडियो वायरल हो जाते हैं, जो बेहद मजेदार होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोशल मीडिया पर गाहे-बगाहे ऐसी कहानियां और वीडियो वायरल हो जाते हैं, जो बेहद मजेदार होते हैं। ऐसे ही एक शख्स की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने एक ऐसी लड़की को जॉब पर रखा है, जो उसे ही थप्पड़ मारती है। यह लड़की उस शख्स को थप्पड़ तब मारती है, जब वह व्यक्ति फेसबुक इस्तेमाल करता है। शख्स ने इस लड़की को खुद इस नौकरी पर रखा है। दिलचस्प बात यह है कि इस खबर पर विश्व के सबसे दौलतमंद व्यक्ति एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, यह घटना अमेरिका की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक भारतीय मूल के अमेरिकी व्यक्ति ने फेसबुक की लत से तंग आकर यह फैसला लिया था। हालांकि यह मामला लगभग नौ वर्ष पुराना है, किन्तु हाल ही में यह एक बार फिर वायरल हो गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को के ब्लॉगर मनीष सेठी ने एक महिला को नौकरी पर रखा था, जो हर बार फेसबुक ओपन करने पर उसे थप्पड़ मारती थी।
यही नहीं मनीष सेठी ने महिला को इस काम के लिए आठ डॉलर प्रति घंटे का ऑफर दिया, जिसके लिए उस महिला को मनीष के बगल में बैठकर काम करना पड़ता था। इस दौरान जैसे ही मनीष सेठी फेसबुक ओपन करता था, वह महिला उसे थप्पड़ मार देती थी। सेठी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा था कि कारा नामक महिला को नौकरी पर रखने के बाद उनकी खुद की उत्पादकता 98 फीसद हो गई थी।


Next Story