जरा हटके
सो रही बीवी के साथ शख्स ने किया ऐसा मजाक, देखें VIDEO
Ritisha Jaiswal
24 July 2021 12:19 PM GMT

x
शादी ऐसा रिश्ता है जिसमें सारी उम्र हंसी मजाक और नोंक झोंक चलती रहती है।कभी किसी का पलड़ा भारी होता है तो कभी कोई बाजी मार ले जाता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शादी ऐसा रिश्ता है जिसमें सारी उम्र हंसी मजाक और नोंक झोंक चलती रहती है।कभी किसी का पलड़ा भारी होता है तो कभी कोई बाजी मार ले जाता है। कभी बीवी सॉरी बोलती है तो कभी पति मान मनुहार करता है। लेकिन एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा मजाक किया कि वो वायरल हो गया और लोग देख देख कर हंस रहे हैं।
यूट्यूब पर इस बेहद मजाकिया वीडियो को वायरल ऑल वीडियो नामक चैनल पर शेयर किया गया है।वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पत्नी सो रही है, उसका पति चुपचाप आता है और बीवी के बा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पत्नी सो रही है, उसका पति चुपचाप आता है और बीवी के बालों की लटें निकाल कर उनसे गैस वाले गुब्बारे बांध देता है। बीवी को कुछ पता नहीं चलता। फिर वो बीवी के लिए चाय लाता है औऱ उसे उठाकर चाय पीने के लिए देता है। बीवी इस मजाक से अनजान चाय पी रही है और तब पति उसे इशारा करता है और बीवी का ध्यान अपने सिर पर हुए कारनामे पर जाता है। इसके बाद पति कैमरे की तरफ इशारा करता है जहां इस मजाक का वीडियो शूट किया जा रहा है। पत्नी गुस्से में पति को देखकर कुछ बड़बड़ाती है लेकिन तब तक पति रफूचक्कर हो चुका होता है।
बैकग्राउंड में बज रहा साउथ इंडियन फिल्म का गाना वीडियो को और मजेदार बना देता है।वीडियो में पति की कारिस्तानी देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। वहीं पत्नी का चेहरा देखने लायक है और उसे देखकर भी लोग हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।इस वीडियो को अब तक 91 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक लाख बीस हजार लोगों ने लाइक का बटन दबाया है।

Ritisha Jaiswal
Next Story