जरा हटके
मामा डॉगी ने अपने बच्चों के लिए किया ऐसा, बार-बार देखा जा रहा VIDEO
Shubhra Nandy
12 Jun 2021 12:12 PM IST

x
अगर कुत्तों के प्यारे वीडियो आपको पसंद हैं, तो मामा डॉगी का यह वीडियो आपको जरूर खुश कर देगा.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अगर कुत्तों के प्यारे वीडियो आपको पसंद हैं, तो मामा डॉगी का यह वीडियो आपको जरूर खुश कर देगा. वीडियो में मामा डॉगी के साथ-साथ उसके प्यारे और छोटे-छोटे पिल्ले भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में मामा डॉगी ने अपने बच्चों के लिए जो किया, वो देखकर हर किसी को उससे प्ययार हो जाएगा. यह वीडियो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा और आपको इसे बार-बार देखने का मन करेगा.
वीडियो को 'thelabslife' नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है. इसमें दिखाया गया है कि दीता नाम का मामा डॉगी अपना पसंदीदा खिलौना अपने पिल्लों के लिए लाता है. क्लिप में वो अपने मुंह में खिलौना पकड़े हुए और फिर धीरे से अपने पिल्लों के बगल में से रखते हुए दिखाया गया है.
देखें Video:
23 मई को शेयर किए गए इस वीडियो को अबतक 42 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही इसे कई अन्य इंस्टाग्राम पेजों पर भी शेयर किया जा चुका है. लोग मामा डॉगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं.
एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, "वह इतनी अच्छी माँ है!" दूसरे ने पोस्ट किया, "मैं बस इसे पूरे दिन देखता रहूंगा," तीसरे यूजर ने लिखा, "ओएमजी मैं प्यारा संभाल नहीं सकता!" खैर, हम ऐसा ही महसूस करते हैं.
Next Story





