जरा हटके

आग में जलते हुए 100 मीटर दौड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Admin2
1 July 2023 10:06 AM GMT
आग में जलते हुए 100 मीटर दौड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
x
दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो लीक से हटकर कुछ अलग करने की चाह रखते है। इसी कड़ी में लोग कुछ ऐसे कारनामे भी कर जाते हैं कि रिकॉर्ड तक कायम हो जाते है। दुनिया में कई लोग हैरतअंगेज कारनामे आसानी से कर जाते हैं, जिसको सुनकर अन्य लोगों को रोंगटे खड़े हो जाए।
इसी कड़ी में फ्रांस के 39 वर्षीय फायरफाइटर जोनाथन वेरो ने भी ऐसा ही उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने शानदार रिकॉर्ड कायम किया है और इस रिकॉर्ड की बदौलत अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाया है। फ्रांस के जोनाथन वेरो ने ऑक्सीजन के बिना सबसे लंबी दूरी की 272.25 मीटर की दूरी तय की है। इसके अलावा वो इस दौरान अपने शरीर पर आग लगातर दौड़े और उन्होंने इसका रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। उन्होंने पूरी शरीर को जलाने के साथ ही 100 मीटर की दूरी की दौड़ लगाई जो कि 17 सेकेंड में बिना ऑक्सीजन के ही पूरी की।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, वेरो एक पेशेवर स्टंटमैन है। उन्हें आग में रहने का हमेशा ही अलग शौक था। आग के साथ खेलना और तरह तरह के करतब करना उनके जीवन का बचपन से ही हिस्सा रहा है। वो कई बार फायरफाइटर के तौर पर आग बुझाने के काम भी करता रहा है। उन्होंने कई फायर शो में भी हिस्सा लिया है, जहां वो अपनी अनोखी करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहे है। वो आग से कई अलग अलग तरह की करतबें करते हैं जो आम व्यक्ति के लिए सोचना भी काफी मुश्किल है। इसके साथ ही उनकी कोशिश थी कि अब वो अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए भी नए कीर्तिमान स्थापित करने के बारे में विचार करे जो अब पूरा हो गया है।
इस रिकॉर्ड की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी पुष्टि कर दी है। इस दिशा में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ट्वीटर पर ट्वीट किया कि ऑक्सीजन के बिना सबसे तेज फुल बॉडी बर्न 100 मीटर स्प्रिंट - 17 सेकंड जोनाथन वेरो (फ्रांस) द्वारा। जोनाथन ने 272.25 मीटर के इस प्रयास के दौरान फुल बॉडी बर्न में सबसे दूर तक दौड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया।
Next Story