जरा हटके
अंडों के साथ छोटी बच्ची ने दिखाया गजब का जादू, देखें वीडियो
Tara Tandi
27 Jun 2022 11:53 AM IST

x
जादू (Magic Show) का खेल रील और रियरल दोनों ही दुनिया में लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. साल 1989 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म जादूगर का यह गाना जादूगर का जादू,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जादू (Magic Show) का खेल रील और रियरल दोनों ही दुनिया में लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. साल 1989 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म जादूगर का यह गाना जादूगर का जादू, हाथों का कमाल है,करते हो तुम कैसे सबका ये सवाल है..! कहते हैं जादू कुछ और नहीं बल्कि जादूगर के हाथ की सफाई होती है और वो सफाई भला कैसी सफाई जो पकड़ में आ जाए. ऐसे ही एक नन्ही जादूगर का जादू इंटरनेट (Viral Video) पर छाया हुआ है. जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग बुरी तरीके से घूम चुका है और सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि बच्ची ने जादू किया तो किया कैसे?
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्ची किसी सार्वजनिक जगह पर खड़ी है और वहां मौजूद लोगों को जादू का खेल दिखा रही है. छोटी जादूगरनी ने अपने टेबल पर 3 अंडे रखे हैं और दो कटोरों से उसे ढक देती है और एक अंडे को हाथ में लेकर छड़ी घूमाती है और दूसरा कटोरा खोल देती है, जिसमें हाथ वाला अंडा आ जाता है. वो ये सब कुछ इतनी तेज कर रही है कि पता ही नहीं चल पा रहा है कि वो ऐसा कर कैसे पा रही है.
यहां देखिए वीडियो
Little magician😉 pic.twitter.com/PfkLqHj1Lx
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) June 25, 2022
इस वीडियो को ट्विटर पर @TansuYegen नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया है और लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है. जिसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि महज 39 सेकेंड के इस वीडियो को ट्विटर पर 1.60 लाख से भी ज्यादा बार देखा चुका है और लोग कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं.
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ' बच्ची का जादू जितना हैरान करने वाला है, उससे ज्यादा वो खूबसूरत है. ' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ' ये नन्हीं जादूगरनी बड़ी टैलेंटड है.' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ' ऐसा टैलेंट इस उम्र में वाकई हैरान कर देने वाला है. वैसे ये मैजिक आपको कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा.
Next Story





