
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के इस दौर में जहां हर तरफ दहशत का माहौल है तो ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो (Viral Video) आपके चेहरे पर मुस्कान लाने में मदद कर सकता है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक नन्हे हाथी (Baby Elephant) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो जंगल (Forest) में अकेले ही घास के ढेर से खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि इसे देख सोशल मीडिया यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- अलग रहो, जोर से और अकेले खेलो. कोरोना की श्रृंखला को तोड़ो.
Stay aloof,
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 29, 2021
Play aloud & alone💕
(Break the chain of CORONA) pic.twitter.com/jikOqxqQR8





