जरा हटके

खेत में गन्ना खा रहे नन्हे हाथी ने अपनी मासूम शैतानियों से जीता लोगों का दिल

Gulabi
18 Nov 2020 3:09 PM GMT
खेत में गन्ना खा रहे नन्हे हाथी ने अपनी मासूम शैतानियों से जीता लोगों का दिल
x
हाथियों का गन्ना प्रेम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हाथी के बच्चों की मासूम शैतानियां लोगों का दिल जीत लेती हैं। तभी तो सोशल मीडिया पर आपको इनकी क्यूटनेस की गवाही देते बहुत से वीडियोज मिल जाएंगे। हालांकि, ताजा मामला कुछ ऐसा है कि जिसे जानने के बाद आप इस नन्हे हाथी के फैन हो जाएंगे! मामला थाईलैंड के चिआंग माई शहर का बताया जा रहा है, जहां रात के अंधेरे में यह नन्हा हाथी गन्ने खेत में दावत उड़ा रहा था। तभी उस पर रोशनी पड़ी तो उसने बड़ी मासूमियत खुद को बिजली के पतले खंभे के पीछे छुपा लिया और बिलकुल स्थिर हो गया। मानो वो वहां हो ही ना। लेकिन तस्वीर बहुत कुछ कह रही है!

हमने तो कुछ देखा ही नहीं…

इस तस्वीर को फेसबुक पर 15 नवंबर के दिन शेयर किया गया, जिसे आर्टिकल लिखे जाने तक 2.7 हजार रिएक्शन और 1 हजार से ज्यादा शेयर मिल चुके हैं। साथ ही, बहुत से यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यही लिखा- हम तो उसे देख ही नहीं सकते!

हाथियों का गन्ना प्रेम…

यह वीडियो सुशांता नंदा ने शेयर करते हुए लिखा था, 'सबसे शांत टैक्स कलेक्टर। ये आपकी सैलरी का हिस्सा नहीं, बल्कि अपना बच्चा हुआ हिस्सा ले रहे हैं। दक्षिण भारत में कहीं हाथी का झुंड गन्ने का टैक्स इकट्ठा कर रहा है।'

यह भी थाईलैंड का मामला था!

इसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर खड़े अगले और पिछले ट्रकों में हाथी सवार हैं। ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट होती है तो दोनों ट्रक रूके हुए हैं, जिनके करीब एक गन्ने से भरा ट्रक खड़ा है। फिर क्या, हाथी रेड लाइट का पूरा फायदा उठाते हुए ज्यादा से ज्यादा गन्ने चट कर जाते हैं। वीडियो कब का और कहां का है। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

Next Story