जरा हटके

शेरनी का VIDEO हुआ वायरल, कैप्शन ने लोगों को अपनी ओर किया आकर्षित

Triveni
17 Jan 2021 7:26 AM GMT
शेरनी का VIDEO हुआ वायरल, कैप्शन ने लोगों को अपनी ओर किया आकर्षित
x
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। हालांकि, वीडियो के कैप्शन ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इस वजह से वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में शेरनी की तुलना शॉपिंग करने वाली महिला से की गई है। यह तुलना लोगों को खूब रास आ रहा है। लोग अजीबोगरीब मिशाल दे रहे हैं।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किसी मैदानी इलाके में एक शेरनी शिकार के लिए घात लगाकर बैठी है। शाम का समय है। इस समय भैंसे दिनभर चारा चरने के बाद घरों को लौट रहे हैं। उसी रास्ते में शेरनी भी भोजन की जुगाड़ में है। यह देख काफी संख्या में सफारी पर्यटक दूर में खड़े होकर वीडियो बनाने लगाते हैं। हालांकि, सभी अपनी-अपनी गाड़ियों पर हैं। तभी भैंसे एक-एक कर तेजी से गुजरने लगते हैं।
वीडियो देख ऐसा लगता है कि भैंसे को भी इस इलाके से वाकिफ है। इसीलिए, भैसे भी संकटमय जगहों को दौड़कर पार कर रहे हैं। शेरनी एक-एक कर सबको गुजरती देख रही है, लेकिन किसी पर हमला नहीं करती है। तभी एक शेर दौड़कर आता है और भैंसे पर हमला कर देता है। शेर के एक ही वार में भैंसा ढ़ेर हो जाता है। वहीं, शेरनी घात लगाए बैठी ही रह जाती है। यह देख भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेरनी की तुलना शॉपिंग करने वाली महिला से की गई है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि महिलाएं शॉपिंग करने के समय बेहद कन्फ्यूज रहती हैं। इसके चलते महिलाओं को काफी वक्त लग जाता है। कुछ लोगों का कहना होता है कि पुरुष एक मिनट में बढ़िया चीज खरीद लेता है, लेकिन महिलाएं एक घंटे में भी उत्तम खरीददारी नहीं कर पाती है। इस वीडियो में शेरनी पर यह कहावत चरितार्थ साबित होती है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 30 हजार बार देखा गया है। वहीं, 2 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर मिनाती ने लिखा है-महिलाएं इसके लिए जानी जाती हैं।


Next Story