जरा हटके

सुअर के बच्चे को प्यार करता नजर आया शेर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Shubhra Nandy
14 April 2021 8:34 AM IST
सुअर के बच्चे को प्यार करता नजर आया शेर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
x
सोशल मीडिया की दुनिया में जंगली जानवरों से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया की दुनिया में जंगली जानवरों से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं. जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी पंसद किया जाता है. हाल के दिनों में जंगल के राजा शेर से जुड़ा एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है क्योंकि वायरल हो रहे वीडियो में शेर एक सुअर के बच्चे को प्यार करता नजर आ रहा है.

जंगल के राजा शेर का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है क्योंकि ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि शेर जैसा खूंखार जानवर किसी की भी जान ले सकता है; लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता. शेर भी दयालु होते हैं. जिस कारण वह भी भावुक हो जाते हैं और किसी मासूम जानवर को मारने से पहले वो कई बार सोचते हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ये देखिए वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर सुअर के बच्चे के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि फिलहाल शरारत के मूड में है, इसलिए पहले तो सुअर के बच्चे को बैठाकर अपनी जीभ से सहला रहा होता है और फिर जब आस-पास के साथी जानवर उसके करीब आते हैं तो वह अपने जबड़े से लेकर कहीं और चला जाता है.
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ 0.2 (Wifdlife 0.2) नाम के पेज पर शेयर किया गया है. शेर की मासूमियत देख हर कोई हैरान है और यहीं सोच रहा है कि भला शेल इतना दयालु कैसे हो सकता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम समेत कई अन्य प्लेटफार्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.


Next Story