जरा हटके

छोटे अजगर से भिड़ा तेंदुआ, फिर जो हुआ यकीन नहीं कर पाएंगे

Gulabi
19 Feb 2022 11:53 AM IST
छोटे अजगर से भिड़ा तेंदुआ, फिर जो हुआ यकीन नहीं कर पाएंगे
x
छोटे अजगर से भिड़ा तेंदुआ
वाइल्ड एनिमल से जुड़े तरह-तरह के वीडियो हमें देखने को मिल जाते हैं. कभी दो जानवर आपस में भिड़ते दिखते हैं तो कभी एक दूसरे पर प्यार लुटाते. शेर, तेंदुआ और चीता को आपने दूसरे जानवरों से भिड़ते तो जरूर देखा होगा लेकिन ये कभी नहीं देखा होगा कि वो सांप से भिड़ जाएं. सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक नजारा देखने को मिल रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है नदी किनारे एक तेंदुआ छोटे अजगर को देखते ही उस पर हमला कर देता है. इस दौरान वहां मौजूद लोगों को भी इस नजारे पर विश्वास नहीं हुआ.
छोटे अजगर से भिड़ा तेंदुआ
वाइल्ड एनिमल से जुड़े इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नदी किनारे तेंदुआ पानी पीने आता है. लेकिन यहां उसकी नजर छोटे अजगर पर पड़ जाती है. देखते ही देखते वो उस पर झपट पड़ता है और मुंह में दबा लेता है. इस दौरान अजगर भी उस पर पलटवार करता है लेकिन तेंदुआ संभल जाता है. बाद में तेंदुआ उसे मुंह में दबाए वहां से चला जाता है. दोनों के बीच इस लड़ाई के वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है.

नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
आमतौर पर ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलता जो इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. इस वीडियो को wild_animals_creation नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाओं की बौछार कर रहे हैं. वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं.
Next Story