जरा हटके

मोनालिसा की पेंटिंग बनाने वाले लिओनार्दो दा विंची एलियन के संपर्क में थे? जानिए इसके पीछे का रहस्य

Nidhi Markaam
5 Sep 2021 7:33 AM GMT
मोनालिसा की पेंटिंग बनाने वाले लिओनार्दो दा विंची एलियन के संपर्क में थे? जानिए इसके पीछे का रहस्य
x
कहा जाता है कि इटली के मशहूर चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का संबंध एलियन से था। कई लोगों का ये तक मानना है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कहा जाता है कि इटली के मशहूर चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का संबंध एलियन से था। कई लोगों का ये तक मानना है कि वे खुद ही एक एलियन थे। इस बात में कितनी हकीकत है और कितना फसाना? आज हम उसी के बारे में जानेंगे। 14वीं शताब्दी में यूरोप पुनर्जागरण के काल से गुजर रहा था। उस दौरान यूरोप में सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक, कलात्मक, शैक्षिक आदि कई क्षेत्रों में बदलाव हो रहे थे। ये दौर था यूरोपीय पुनर्जागरण का। इसे रेनेसा काल के नाम से भी जाना जाता है। यूरोपीय पृष्ठभूमि पर 14वीं से 17वीं शताब्दी के बीच ऐसे कई लोगों का जन्म हुआ, जिन्होंने समाज की चिंतनधारा को एक नया मोड़ दिया। उन्हीं में से एक थे लिओनार्दो दा विंची। लिओनार्दो बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे लेखक, चित्रकार, दार्शनिक, इंजीनियर, आर्किटेक्ट काफी कुछ थे। आज के इस आधुनिक दौर में रिसर्चर उनके कार्यों का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। उनके रिसर्च में कई चौकाने वाली बातें सामने निकल कर आई हैैं।

अध्ययन के बाद कई रिसर्चर ने इस बात का दावा किया है कि लिओनार्दो दा विंची ने अपने जीवन में जो कुछ भी किया है, उसमें कहीं ना कहीं एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल लाइफ (एलियन लाइफ) का प्रभाव दिखता है। आज भी देश दुनिया में कई लोग लिओनार्दो की पेंटिंग में उस रहस्यमय संदेश को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके उजागर होने पर एक कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है।

एक रिसर्च ने इस बात का दावा किया है कि उनकी मशहूर पेंटिंग मोनालिसा में एक जगह एलियन छिपा हुआ है। रिसर्च के मुताबिक अगर आप मोनालिसा की पेंटिंग को एक शीशे के बिल्कुल साथ में रखकर उसका प्रतिबिंब देखते हैं, तो उसमें आपको एक एलियन देखने को मिलेगा। ऊपर तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मोनलिसा की चित्र को मिरर करने पर तस्वीर के बीच में एक एलियन की आकृति बन रही है।

लोकप्रिय यूएफओ ब्लॉगर स्कॉट सी के मुताबिक लिओनार्दो दा विंची खुद भी एक एलियन थे। इसका जिक्र उन्होंने अपनी वेबसाइट पर किया है। उनके मुताबिक लिओनार्दो की असीमित बुद्धि और मेधा इस बात का संकेत है कि वे इस ग्रह के निवासी नहीं थे। उनकी मानें तो लिओनार्दो दा विंची की पेंटिंग में जो गुप्त संदेश है अगर वो उजागर होता है, तो उनके एलियन होने की बात की पुष्टि हो सकती है।

लिओनार्दो की कई पेंटिंग्स में आपको उड़नतश्तरियों के चित्र देखने को मिलेंगे। उस वक्त लिओनार्दो को कैसे पता था कि ये मशीनें ऐसी दिखती हैं? जब उनका अविष्कार भी नहीं हुआ था। यही नहीं लिओनार्दो दा विंची ने उस समय हेलीकॉप्टर का भी कॉन्सेप्ट सबके सामने अपनी चित्रकारी के माध्यम से रखा था। इसके अलावा उनकी चित्रकारी में ऐसी कई मशीनें देखी जा सकती हैं, जिनका उस समय अविष्कार भी नहीं हुआ था। उनकी इन सब खोजों और समय से भी आगे की चित्रकारी को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि हो ना हो लिओनार्दो दा विंची का संबंध किसी एलियन लाइफ से था या वो खुद ही एक एलियन थे।

Next Story