जरा हटके

दुनिया का सबसे बड़ा परिवार: 27 पत्नियां, 150 भाई-बहन...आइए जाने इनके बारे में

jantaserishta.com
23 Jan 2021 2:35 PM IST
दुनिया का सबसे बड़ा परिवार: 27 पत्नियां, 150 भाई-बहन...आइए जाने इनके बारे में
x

IMAGE क्रेडिट: न्यूज़ 18

ये कोई मजाक नहीं है बल्कि हकीकत है.

टोरंटो. भाई-बहन में लड़ाई झगड़े, अलग-अलग विचार तो किसी भी परिवार में आम बात होती है. लेकिन कल्पना कीजिए कि किसी एक परिवार में 150 भाई-बहन हों तो? दरअसल, ये कोई मजाक नहीं है बल्कि हकीकत है. कनाडा (Canada) के 19 साल के एक लड़के मर्लिन ब्लैकमोर ने अपने इस परिवार (Family) का राज टिक टॉक पर खोला है.

27 पत्नियां, 150 भाई-बहन!
बहुपत्नी वाले इस परिवार में मर्लिन के पिता की 27 पत्नियां और 150 भाई-बहन हैं. 'द सन' इसे कनाडा की सबसे बड़ी बहुविवाही फैमिली बताया है. इस फैमिली का प्रमुख विस्टन ब्लैकमोर (64) हैं. आजकल वह ब्रिटिश कोलंबिया में रह रहे हैं, जहां वह अपने लंबे-चौड़े परिवार के साथ रहते हैं. इस परिवार के तीन बच्चों ने सबके सामने इस बारे में बातचीत भी की है.
टिक टॉक पर बताया दुनिया के सबसे 'बड़ी फैमिली' की कहानी
मर्लिन के अलावा, मरे (19) और वारेन (21) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी कहानी बयां की है. ये सभी पहले अपनी फैमिली के बारे में बताने से शर्मसार होते थे लेकिन आखिरकार उन्होंने इसपर बात करना शुरू किया.
मर्लिन ने टिक टॉक पर कहा, 'मर्लिन अब अपने परिवार के साथ नहीं रहता है और वह अमेरिका में शिफ्ट हो चुका है. हम इस बारे में चार साल से बात करने की सोच रहे थे. अब मैं इसपर बात करने की स्थिति में हूं और दुनिया इसके बारे में अब जानेगी.
जानिए, बच्चे अपनी मां को क्या कहते हैं
बच्चों ने बताया कि कैसे यह परिवार इतने सदस्यों के साथ रहती है। विस्टन की 27 पत्नियां हैं लेकिन अभी केवल 22 ही उनके साथ रहती हैं. बच्चों को अपनी मांओं को 'मम' कहने की ट्रेनिंग दी गई थी जबकि पिता की अन्य पत्नियों को 'मां' और उसके बाद उनका पहला नाम के साथ बोलते थे.
बहुत बड़ा घर, यूं रहने की व्यवस्था
यह फैमिली इतनी बड़ी है कि एक मोटेल हाउस हो. ज्यादातर बच्चे अपनी मांओं के साथ नहीं रहते हैं क्योंकि वे उम्रदराज हो चुकी हैं. सबसे बड़े भाई वारेन ने बताया कि सामान्य प्रक्रिया ये है कि एक घर में दो पत्नियां अपने छोटे बच्चों के साथ रहती हैं. हर एक पत्नी घर के एक फ्लोर पर रहती हैं.
खेती से जीविका चलती है
ये फैमिली इतनी बड़ी है कि एक कम्युनिटी बना लेती है. यह परिवार खेती के जरिए अपनी जीविका चलाता है बच्चों को खेती करने की जिम्मेदारी दी गई है. मर्लिन, मरे और वारेन अब अपना परिवार छोड़ चुके हैं और अलग रहते हैं. हालांकि, वे अभी अभी अपने भाई-बहनों के संपर्क में हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story